Get App

Gold Silver Price Today: चांदी ₹5000 क्रैश, सोना भी हुआ सस्ता! ग्लोबल मार्केट के झटके से सर्राफा बाजार धड़ाम, देखें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सोने में मामूली तो वहीं चांदी में ₹5000 की बड़ी गिरावट हुई। चांदी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपनी गिरावट को आगे बढ़ाते हुए चांदी अब ₹2.60 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 6:22 PM
Gold Silver Price Today: चांदी ₹5000 क्रैश, सोना भी हुआ सस्ता! ग्लोबल मार्केट के झटके से सर्राफा बाजार धड़ाम, देखें आज के ताजा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख और कमजोर मांग के कारण घरेलू बाजार में भी दबाव देखा जा रहा है

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने का भाव ₹400 टूटकर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है और यह ₹5000 प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई है।

लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपनी गिरावट को आगे बढ़ाते हुए चांदी अब ₹2.60 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख और कमजोर मांग के कारण घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखा जा रहा है।

सोने की आज की नई कीमतें

स्थानीय बाजार विश्लेषकों और सर्राफा व्यापारियों से मिले आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमतों में आया बदलाव इस प्रकार है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें