Gold Price: 4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब सोने का भाव कायम, कहां तक जा सकते हैं दाम

Gold Price: सोने की चमक बढ़ी है। सोने का भाव 4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब कायम है। COMEX पर $3400 के पार सोने के दाम निकले। MCX पर भी सोने का दाम 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कायम है। ग्लोबल अनिश्चितता से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Jun 05, 2025 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनोज झा का कहना है कि बाजार की नजर ट्रंप के फैसले पर बनी हुई है। डॉलर की कमजोरी भी सोने को सहारा दे ही है। चीन हर महीने 40 टन सोना खरीद रहा है ।

Gold Price: सोने की चमक बढ़ी है। सोने का भाव 4 हफ्तों की ऊंचाई के करीब कायम है। COMEX पर $3400 के पार सोने के दाम निकले। MCX पर भी सोने का दाम 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कायम है। ग्लोबल अनिश्चितता से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार को 2025 में दो कटौतियों की उम्मीद है। कमजोर डॉलर से भी सोने की कीमतों को सहारा मिला। 99 के नीचे डॉलर इंडेक्स का भाव कायम है।

इधर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि जेरोम पॉवेल को अब दरें घटानी चाहिए। देर होने से पहले फेड को दरों में कटौती करनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि जेरोम पॉवेल अविश्वसनीय हैं। यूरोप 9 बार दरों में कटौती कर चुका है।

कामाख्या ज्वेल्स के मनोज झा का कहना है कि बाजार की नजर ट्रंप के फैसले पर बनी हुई है। डॉलर की कमजोरी भी सोने को सहारा दे ही है। चीन हर महीने 40 टन सोना खरीद रहा है । बाजार में लैक ऑफ ट्रस्ट बढ़ रहा है। सभी चीजें सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रही हैं।


मनोज झा का कहना है कि यूएस के प्रस्तावित सेक्शन 899 के प्रावधानों पर भी बाजार में असमंजस है। उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच तनाव गहराने से भी दाम चढ़ रहे हैं। अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर भी सोने को सहारा दे रहा है। बाजार मान रहा है कि ट्रंप बोलेंगे लेकिन कुछ करेंगे नहीं। टैरि पर 90 दिन की मियाद भी पूरी होने वाली है।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक ट्रंप हैं तब तक बाजार में मुश्किल है। कीमतों में स्थिरता आने पर सोने के दाम गिरेंगे। सोने का भाव 3500 डॉलर तक भी पहुंच सकता है।

बाजार में रत्नों, हीरो की बिक्री 3-4 गुना तक बढ़ गई है। भारतीय बाजारों में सोने के गहनों की बिक्री घटी है। मई के रिटेल बिक्री के आंकड़े बहुत खराब रहे हैं। सोने के दाम चढ़ने से हीरे की बिक्री 25 फीसदी तक बढ़ गई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।