Gold Price : सोने की कीमतों में जल्द गिरावट की उम्मीद नहीं, $2500 तक पहुंच सकता है COMEX गोल्ड का भाव!

मार्च में सोने की मांग काफी ज्यादा गिरी है। मार्च में लिक्विडिटी कम रहती है। इंटरनेशनल मार्केट के मुकाबले भारत में सोने के भाव कम हैं। भारत में सोना 37-40 डॉलर के डिस्काउंट पर बिक रहा है। क्रिप्टो में तेजी का असर भी सोने पर पड़ रहा है। डॉलर में मजबूती के बाद भी सोने के भाव चढ़ रहे हैं

अपडेटेड Apr 02, 2024 पर 2:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोने की कीमतों में अचानक तेजी आई है। अचानक इतनी तेजी इंडस्ट्री के लिए अच्छी नहीं है। देश में ज्वेलर इंडस्ट्री 8 लाख करोड़ रुपए की है। कीमतों में अचानक तेजी से सोने की मांग गिर जाती है

Gold Price : सोने की कीमतों नए शिखर पर नजर आ रही हैं। MCX पर इसका भाव 70 हजार के दहलीज पर दिख रहा है। लेकिन इस तेजी का ज्वेलर मार्केट पर क्या और कितना असर पड़ रहा है, बाजार इस तेजी को कैसे देख रहा है, बिक्री कैसी है, कीमतें कहां तक चढ़ सकती हैं? इन सब पर खास बातचीत के लिए आज सीएनबीसी-आवाज के साथ हैं IBJA के प्रेसीडेंट पृथ्वीराज कोठारी और सेनको गोल्ड के MD और CEO सुवांकर सेन। इसके पहले बता दें कि MCX पर सोना 68500 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार कायम है। वहीं, MCX पर चांदी 76000 रुपए के पार दिख रहा है। वहीं, COMEX पर सोना 2250 डॉल प्रति औंस के ऊपर कायम है। जबकि COMEX पर चांदी 25.30 डॉलर के ऊपर कायम है। वहीं, डॉलर इंडेक्स 104 के ऊपर कायम है।

सोने की कीमतों में अचानक इतनी तेजी इंडस्ट्री के लिए अच्छी नहीं

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रेसीडेंट पृथ्वीराज कोठारी ने सीएनबीसी-आवाज के साथ हुई बातचीत में कहा कि सोने की कीमतों में अचानक तेजी आई है। अचानक इतनी तेजी इंडस्ट्री के लिए अच्छी नहीं है। देश में ज्वेलर इंडस्ट्री 8 लाख करोड़ रुपए की है। कीमतों में अचानक तेजी से सोने की मांग गिर जाती है। कीमतें बढ़ने पर लोग पुराने गहने बेचते हैं। मार्च में सोने की मांग काफी ज्यादा गिरी है। मार्च में लिक्विडिटी कम रहती है। इंटरनेशनल मार्केट के मुकाबले भारत में सोने के भाव कम हैं। भारत में सोना 37-40 डॉलर के डिस्काउंट पर बिक रहा है।


क्रिप्टो में तेजी का असर भी सोने पर पड़ रहा

क्रिप्टो में तेजी का असर भी सोने पर पड़ रहा है। डॉलर में मजबूती के बाद भी सोने के भाव चढ़ रहे हैं। सोने के मुकाबले चांदी में उतनी तेजी नहीं आई है। पिछले 10-15 दिनों से सोने में ज्यादा तेजी दिख रही है। सोने का भाव $2500 तक भी पहुंच सकता है।

सोने की कीमतों में जल्द गिरावट की उम्मीद नहीं

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि बाजार में कीमतों को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। कीमतों में जल्द गिरावट की उम्मीद नहीं है। सोने के लिए फिजिकल मांग सबसे जरूरी है। बाजार में सोने की फिजिकल मांग काफी गिरी है। चीन और एशिया के किसी भी देशों में सोने की मांग नहीं है।

गोल्ड ईटीएफ में भी सोने की मांग घटी है। सोने का कैरी फॉरवर्ड कास्ट भाव 11 डॉलर प्रति महीना है। 46 सालों में 11 डॉलर का कैरी फॉरवर्ड भाव नहीं देखने को मिला है। सेंट्रल बैंक सोने की खरीदारी कर रहे हैं। जियो पॉलिटिकल तनाव से भी सोने के दाम चढ़ रहे हैं। बाजार में सेलिंग प्रेशर खत्म हो गया है।

डिजिटल गोल्ड की मांग बढ़ी है, फिजिकल की नहीं

सेंको गोल्ड के MD और CEO सुवांकर सेन का कहना है कि बाजार ने सोने में इतनी तेजी की उम्मीद नहीं की थी। लोगों के बजट में गहने देना पहली प्राथमिकता होगी। दाम बढ़ने पर हल्के गहनों की मांग बढ़ जाती है। इस स्थिति में 18-14 कैरेट के गहनों की मांग बढ़ जाती है। सोने के साथ हीरे के गहनों की भी मांग बढ़ने की उम्मीद है। हीरे के गहने अब 14-18 कैरेट में बन रहे हैं। शादियों में 22 कैरेट के गहनों की मांग ज्यादा है। डेली वियर में मॉडर्न डिजाइन के गहनों की मांग है। फिलहाल वॉल्यूम में ग्रोथ नहीं आने वाला है। देश में सोने का इंपोर्ट लगातार गिर रहा है। डिजिटल गोल्ड की मांग बढ़ी है, फिजिकल की नहीं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।