Gold Price: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच गुरुवार (14 अगस्त) को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। अमेरिका में उम्मीद से कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने डॉलर को कमजोर किया है, यहीं कारण है कि सोने की तेजी को और सपोर्ट मिला।
