घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सोने का भाव कल 82200 के पार निकला है। COMEX पर भाव $2760 के पार निकला है। वहीं US में स्पॉट भाव $2750 के पार निकला है।
घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सोने का भाव कल 82200 के पार निकला है। COMEX पर भाव $2760 के पार निकला है। वहीं US में स्पॉट भाव $2750 के पार निकला है।
भारत में सोने की फिजिकल, इन्वेस्टेंट मांग बढ़ी है। शादियों के कारण सोने की फिजिकल मांग बढ़ी है। अमेरिका में स्पॉट, फ्यूचर्स में अंतर घटा है। 1 हफ्ते पहले स्पॉट से फ्यूचर्स $40 ज्यादा था। यहीं वजह अब स्पॉट और फ्यूचर्स में सिर्फ $10 का अंतर है। भारतीय, इंटरनेशनल मार्केट में सोना की कमी हो रही है। 1 फरवरी से पहले ट्रंप कुछ नए टैरिफ का ऐलान करेंगे। बाजार को सोने-चांदी पर भी टैरिफ बढ़ने की आशंका है। 1 फरवरी को भारत में आम बजट पेश होगा।
3000 डॉलर तक जा सकता है सोने का भाव
मेटल्स फोकस सीनियर कंसल्टेंट हर्षल बारोट का कहना है कि पहली छमाही में सोने में तेजी की उम्मीद है। सोने का भाव 3000 डॉलर तक जा सकता है। भारत में भी 85000-86000 तक सोने का भाव जो सकता है।
बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने में तेजी है। त्योहारों के मद्देनजर सोने की अच्छी खरीदारी हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि सोने में तेजी के कारण फिजिकल खरीदारी घटी है।
प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज के फाउंडर, दिनेश सोमानी का कहना है कि गोल्ड पर बुलिश नजरिया बना हुआ है। एमसीएक्स पर सोने का ऑल टाइम हाई 79775 रुपये है। उम्मीद है कि सोना अपने ऑल टाइम हाई को कल पार कर सकता है। एमसीएक्स पर सोने में 80000 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।