Gold price : MCX पर सोना 73300 रुपए के पार कायम, 2024 में नई ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं सोने के भाव

Gold price : अमेरिका के नॉन फार्म पेरोल आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। सोने में गिरावट पर खरीदारी की सलाह है। सोने के फंडामेंटल्स मजबूत हैं। सेंट्रल बैंक की खरीदारी में इजाफा हुआ है। सोने की घरेलू मांग में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़त हो सकती है

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 7:16 PM
Commodity Market : 6 महीनों में चांदी की मांग बढ़ी है। PV और EV के सेक्टर में चांदी की मांग बढ़ी है। चांदी में तेजी जारी रहेगी

Gold price : सोने और चांदी दोनों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी के दाम एक दिन में ही 4.50 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। COMEX पर चांदी का भाव 31 डॉलर के पार निकल गया है। वहीं, MCX पर इसका भाव 94000 रुपए के पार निकल गया है। चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही है। 2024 में चांदी की चाल पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर इसमें 27 फीसदी और कॉमेक्स पर 31 फीसदी की तेजी आई है।

चांदी में तेजी के 4 बड़े कारण

चांदी में तेजी के कारणों पर नजर डालें तो ECB ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है। बाजार को सितंबर में US में दरें घटने की उम्मीद है। BoE 20 जून को ब्याज दरों पर फैसला लेगा। इसके अलावा चांदी की इंडस्ट्रियल मांग बने रहने से भी इसकी कीमतों को सपोर्ट मिला है।


सोने में भी जोरदार तेजी

सोने में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट के दिग्गजों का कहना है कि 2024 में सोने के भाव नई ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं। इस अवधि में सोने का औसत भाव 2250 डॉलर प्रति औंस रह सकता है। ब्याज दरें घटने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। जियो पॉलिटिकल संकट से भी सोने के दाम चढ़ेंगे। बाजार जानकारों का कहना है कि 2024 में सोने की मांग 2 फीसदी गिर सकती है। 2024 में माइनिंग 3749 मीट्रिक टन रहनी संभव है। वहीं, इसकी ग्लोबल मांग 4,639 मीट्रिक टन रह सकती है।

Gold Price Today: आज 7 जून को महंगा हुआ सोना, चेक करें देश के 12 बड़े शहरों में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

मेटल्स फोकस के प्रिंसिपल कंसल्टेंट चिराग शेठ का कहना है कि अमेरिका के नॉन फार्म पेरोल आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। सोने में गिरावट पर खरीदारी की सलाह है। सोने के फंडामेंटल्स मजबूत हैं। सेंट्रल बैंक की खरीदारी में इजाफा हुआ है। सोने की घरेलू मांग में सालाना आधार पर 4 फीसदी की बढ़त हो सकती है। मजबूत मॉनसून, शहरी और ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी से सोने की मांग बढ़ेगी। सोने में 2550-2650 डॉलर का स्तर देखने को मिल सकता है। 6 महीनों में चांदी की मांग बढ़ी है। PV और EV के सेक्टर में चांदी की मांग बढ़ी है। चांदी में तेजी जारी रहेगी। आगे इसमें 35-36 डॉलर का स्तर देखने को मिल सकता है। मॉनसून के बाद देश में चांदी की मांग बढ़ी है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।