Gold price : सोने और चांदी दोनों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी के दाम एक दिन में ही 4.50 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। COMEX पर चांदी का भाव 31 डॉलर के पार निकल गया है। वहीं, MCX पर इसका भाव 94000 रुपए के पार निकल गया है। चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही है। 2024 में चांदी की चाल पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर इसमें 27 फीसदी और कॉमेक्स पर 31 फीसदी की तेजी आई है।
