Silver price : सोने में पिछले कुछ हफ्तों में खास कर बजट के बाद काफी उठापटक देखने को मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में भारी बिकवाली देखने को मिली। साथ ही साथ इसमें भारी लिक्विडेशन देखने को मिला। भारतीय बाजारों में इस साल अब तक तमाम नए हाई लगते दिखें है। बाजार जानकारों का मानना है कि हालिया पुल बैक के बाद भी इस साल बाजार में नए रिकॉर्ड बनते नजर आएंगे। सीएनबीसी आवाज़ के साथ सोने के बहुत सारे पहलुओं पर बात करने के लिए IIBX के MD & CEO अशोक कुमार गौतम जुडे़। यहां हम उनसे हुई बातचीत का संक्षिप्त और संपादित अंश दे रहे हैं। बता दें कि IIBX देश का पहला इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज है।
