Gold Price Today: MCX पर सोने ने लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड बनाया। सोना 1 लाख 9 हजार 500 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा। चांदी का भाव भी 1 लाख 26 हजार के ऊपर कायम है। अमेरिका में दरें घटने की उम्मीद और डॉलर में कमजोरी से कीमतों में उछाल आया। US में 3655 डॉलर प्रति औंस तक स्पॉट भाव पहुंचा।
सोने में तेजी के 5 बड़े कारण
US में दरें घटने की उम्मीद से तेजी आई। 90% लोगों को दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। 11 सितंबर को US के महंगाई के आंकड़े आएंगे। डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे फिसला। टैरिफ को लेकर बाजार में अनिश्चितता कायम है।
GJC चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि कई चीजों से सोने को सपोर्ट मिल रहा है । अमेरिका के आंकड़ों से सोने में तेजी आई है। आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रहेगी। इसी साल सोना 3700 -3800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। सोना जितना बढ़ा, खरीदारी भी उतनी ही बढ़ी है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियों का फायदा बाजार को मिल रहा है। ड्यूटी घटने का असर सोने की मांग पर दिख रहा है।
रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर जॉब्स डेटा और ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने सोने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अस्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के सीईओ दर्शन देसाई के मुताबिक, फेड की संभावित दर कटौती और आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़े इस तेजी को कितने समय तक बनाए रखते हैं, यह तय करेंगे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।