Gold Price Today: सोना रोज नया शिखर बना रहा है। गोल्ड के दाम MCX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। आज भी MCX पर अप्रैल वायदा 81100 के भी पार निकल गया। पिछले 3 दिन से लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। कल सोने का अप्रैल वायदा 81098 तक पहुंचा था । COMEX पर सोना $2800 के पार पहुंचा है। US में स्पॉट भाव $2760 के पार निकला है।
डॉलर में कमजोरी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। ट्रंप के टैरिफ लगाने से पहले कीमतों में तेजी आई है। 1 फरवरी को ट्रंप चीन पर टैरिफ लगा सकते हैं। हालांकि फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इस बीच सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 0.21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि 1 महीने में सोने ने 6 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं जनवरी 2025 में अब तक सोने में 5 फीसदी का उछाल दिखा है। जबकि 1 साल में इसने 35 फीसदी का रिटर्न दिया है।
फेड ने दरें नहीं घटाई लेकिन ECB आज कटौती कर सकता है। ऐसे में सोने की कीमतें कहां तक पहुंच सकती है इसपर बात करते हुए यूनीक चेन्स के डायरेक्टर संयम मेहरा का कहना है कि दाम बढ़ने से कस्टमर नहीं आ रहे है। ट्रंप के टैरिफ से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ेगा। जिसके चलते बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना रह सकता है। यहीं कारण है कि सोने के दाम धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय सोने के दाम और बढ़ेंगे। सोने के दाम $2900-3000 तक जा सकते हैं। बजट के आने से पहले डिलीवरी आना कम हुई।
बजट से उम्मीदों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोल्ड इंपोर्ट को लेकर कोई पॉलिसी आ सकती है। ड्यूटी को लेकर कोई फैसला नहीं आएगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।