Gold Price Today: ग्लोबल और भारतीय बाजार में सोने में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। कमाख्या ज्वेलर्स (Kamakhya Jewels) के को-फाउंडर मनोज झा ने कहा है कि सोना इस समय एक "बबल जोन" में एंट्री कर चुका है और आने वाले महीनों में इसमें मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) का दौर देखने को मिल सकती है।
