Get App

Gold Price Today: MCX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना, एक्सपर्ट्स से जानें साल के अंत तक कहां तक जा सकता है भाव

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतें शुक्रवार 8 अगस्त को अपने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही हैं। MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,02,250 तक पहुंचा। जबकि COMEX पर रिकॉर्ड हाई के करीब भाव पहुंचा। दिसंबर वायदा 3534 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा

Sujata Yadavअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 1:04 PM
Gold Price Today: MCX पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना, एक्सपर्ट्स से जानें साल के अंत तक कहां तक जा सकता है भाव
MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,02,250 तक पहुंचा।

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतें शुक्रवार 8 अगस्त को अपने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही हैं। MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,02,250 तक पहुंचा। जबकि COMEX पर रिकॉर्ड हाई के करीब भाव पहुंचा। दिसंबर वायदा 3534 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा। अप्रैल में 3544 डॉलर प्रति औंस का हाई बनाया था। US में स्पॉट भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा है।

घरेलू बाजार में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में तनाव और अक्टूबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की संभावित कटौती के कारण घरेलू सोने की कीमतें बढ़ रही हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "जब तक व्यापार वार्ता में प्रगति नहीं दिखती, सोना मजबूत बना रहेगा। अगर कीमतें ₹99,500 प्रति 10 ग्राम से नीचे गिरती हैं, तभी भारी बिकवाली देखने को मिलेगी। तब तक कोई भी गिरावट खरीदारी का मौका है।" उन्हें उम्मीद है कि सोना ₹99,500-₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम के दायरे में अस्थिर रहेगा।

सोने में तेजी के कारण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें