Gold Price Today: इजरायल के ईरान पर हमले से MCX पर सोना रिकॉर्ड 1 लाख के भी पार निकल गया है। COMEX पर भी दाम रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहे हैं। दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने डॉलर के बजाय सोना जमा करना शुरू किया। भारत, चीन और रूस के गोल्ड रिज़र्व में बड़ा इजाफा हुआ है। सोने की चमक के पीछे सबसे बड़ी वजह ईरान पर इजरायल का हमला, ट्रंप का टैरिफ वॉर , US-चीन तनाव और कमजोर डॉलर के चलते आई है।
अप्रैल में सोने ने 12 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि 2025 में अब तक सोने ने 28 फीसदी का उछाल दिखाया है। सोने की कीमतें 4 साल में 2 गुना हुई है। 2021 में सोने का भाव 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि आज सोने का भाव 100403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा।
गोल्ड के गोल्डन रिटर्न के सफर पर नजर डालें तो सोने से साल 2023 में 15 फीसदी का रिटर्न दिया था जबकि 2024 में 28 फीसदी का रिटर्न दिया था। वहीं जवरी 2025 से अब तक सोने में 28 फीसदी का रिटर्न दिखाई है।
साल 2021 में सोने की कीमत 51875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी जबकि साल 2022 में सोने की कीमत 55558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी । वहीं साल 2023 में सोने की कीमत 64460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी ।जबकि साल 2024 में सोने का भाव 74731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी जबकि 2025 में सोने का भाव 100403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
ऐसे अब तक सोने का सफर कैसा रहा है और आगे इसकी चाल कैसी रह सकती है इसपर बात करते हुए GJEPC के पूर्व चेयरमैन कोलिन शाह का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव से सोने में तेजी देखने को मिला। बाजार में इस समय अनिश्चितता हावी है। अमेरिका में अब भी मांग बनी हुई है। साल का अंत 1 लाख रुपये के ऊपर ही खत्म होगा। सोने का भाव 4000 डॉलर की तरफ बढ़ रही है। शादियों के मद्देनजर ही अभी खरीदारी हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि सोने की निवेश मांग में गिरावट आ सकती है। चीन में भी सोने की मांग दोबारा लौट रही है। भारत में मांग लगातार स्थिर बनी हुई है। लैब ग्रोन, नैचुरल डायमंड के दाम बॉटम पर आ गए हैं।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "जियोपॉलिटिकल टेंशन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ने से सोने में व्यापक तेजी बरकरार है, जिससे ताजा खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ रही है। टेक्निकल तौर पर देखें तो कॉमेक्स पर गोल्ड $3290 और एमसीएक्स पर सोना 96,000 रुपये पर बना हुआ है, जबकि इसके लिए रजिस्टेंस $3400 और 99,500 रुपये पर देखा जा रहा है।"
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।