Get App

Gold Price Today: सोने में दबाव, आगे कैसी रहेगी सोने की कीमतों की चाल

सब्यसाची रे ने कहा कि बाजार में काफी अनिश्चितता का माहौल है। टैरिफ का बाजार पर बहुत असर होगा। दूसरे देशों के टैरिफ के अंतर के एक्सपोर्ट घटेगा। ज्यादा टैरिफ से भारतीय गहनों की मांग घटेगी। सिर्फ 25 फीसदी टैरिफ से ही डायमंड का ट्रेड 80 फीसदी गिरेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 1:19 PM
Gold Price Today: सोने में दबाव, आगे कैसी रहेगी सोने की कीमतों की चाल
सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 महीने में एमसीएक्स पर सोना 2 फीसदी चढ़ा है जबकि जनवरी 2025 से अब तक सोने में 31 फीसदी का उछाल आया है।

Gold Price Today: भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों के बीच, सोमवार सुबह देशभर में 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई और यह 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे कारोबार कर रहा था। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 1,16,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हालांकि, एमसीएक्स पर वायदा बाजार में सोना वायदा (03 अक्टूबर, 2025 को समाप्त) 0.10% बढ़कर 99,934 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी (5 सितंबर, 2025 को समाप्त) 0.14% बढ़कर 1,14,101 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 महीने में एमसीएक्स पर सोना 2 फीसदी चढ़ा है जबकि जनवरी 2025 से अब तक सोने में 31 फीसदी का उछाल आया है। वहीं 1 साल में इसमें 42 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं कॉमेक्स में सोने ने 1 हफ्ते में इसमें 0.17 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कॉमेक्स में सोने ने जनवरी से अब तक 28 फीसदी और 1 साल में 34 फीसदी भागा है।

नहीं लगेगा अतिरिक्त टैरिफ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें