Get App

Gold Price Today: सोने में दबाव, क्या अगस्त में 95000 का होगा सोना? जानें क्या कहते है बाजार जानकार

Gold Price Today: GJC के पूर्व चेयरमैन संयम मेहरा का कहना है कि जुलाई अंत तक सोना $3285 तक गिर सकता है। 3 महीनों में छोटे दुकानों की बिक्री 70% और बड़े दुकानों की बिक्री 30% गिरी है। बीते 6 महीनों में 277 टन सोने का इंपोर्ट हुआ है। Q2 में सोने के वॉल्यूम में 10% की गिरावट दिख सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 1:00 PM
Gold Price Today: सोने में दबाव, क्या अगस्त में  95000 का होगा सोना? जानें क्या कहते है बाजार जानकार
Gold Price Today: डॉलर में मजबूती और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों में मजबूती के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

Gold Price Today: डॉलर में मजबूती और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों में मजबूती के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 91,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 1,13,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हालांकि एमसीएक्स पर वायदा बाजार में सोना वायदा (5 अगस्त, 2025 को समाप्त) 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी (5 सितंबर, 2025 को समाप्त) 0.18% बढ़कर 1,12,683 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

सुबह 5:03 बजे GMT तक हाजिर सोना 3,337.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अमेरिकी सोना वायदा 0.1% गिरकर 3,343.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस सप्ताह अब तक बुलियन में 0.5% की गिरावट आई है।

हाल के अमेरिकी आंकड़ों बताते हैं कि मई में 0.9% की गिरावट के बाद जून में खुदरा बिक्री में 0.6% की वृद्धि हुई। 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में बेरोज़गारी के दावे 7,000 घटकर 2,21,000 रह गए, जो उम्मीद से ज़्यादा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें