Gold Price Today: सोने में रिकॉर्ड तोड़ रैली जारी, MCX पर ₹95000 के पार निकला भाव, आगे कीमतों में 10-15% की तेजी संभव

Gold Price Today: कॉलिन शाह ने कहा कि कीमतों में आगे कम के कम 10-15 फीसदी की तेजी जारी रहने की उम्मीद है। सोने का एक्सचेंज अभी ज्यादा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कीमतों में तेजी के बाद भी सोने की खरीदारी जारी रहेगी। सोने का भाव 4000 डॉलर तक पहुंच जा सकता

अपडेटेड Apr 16, 2025 पर 4:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हर्शल बरोट का कहना है कि बाजार में टैरिफ को लेकर अनिश्चतता कायम है। सोने की कीमतों में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

सोने की कीमतों में लागतार उछाल देखने को मिल रहा है। आज भी MCX पर सोने के दाम रिकॉर्ड 95000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो इंटरनेशनल मार्केट में दाम रिकॉर्ड 3300 डॉलर के भी पार निकलते हुए दिखाई दिए। जानकार भाव जल्द ही 1 लाख के पार निकलने की भी बात कर रहे हैं। बता दें कि इस साल अब तक सोने के दाम 32 फीसदी चढ़ चुके हैं।

सोने में तेजी के 10 कारण

1) US-चीन के बीच बढ़ते तनाव से भी आया उछाल

2) US ने चीन पर कुल 145% का टैरिफ लगाया

3) ट्रंप ने बाकी देशों के टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाई


4) टैरिफ के कारण अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका

5) 2025 में चीनी गोल्ड ETF में रिकॉर्ड $1 बिलियन की खरीद

6) बाजार को जून में US में दरें घटने की उम्मीद

7) सेंट्रल बैंकों की खरीद से भी मिल रहा सपोर्ट

8) ग्लोबल अनिश्चितता के कारण भी चढ़ रहे दाम

9) 6 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा डॉलर इंडेक्स

10) नवंबर 2024 में US का नेशनल डेट $36 लाख करोड़ के पार

2025 के लिए सोने का लक्ष्य

वहीं दूसरी तरफ 2025 के लिए ड्यूश बैंक ने 3700 डॉलर प्रति औंस सोने का लक्ष्य दिया है। जबकि Goldman Sachs का भी मानना है कि 2025 में सोना 3700 डॉलर प्रति औंस, सिटी ने 3500 डॉलर प्रति औंस, बैंक ऑफ अमेरिका ने 3350 डॉलर प्रति औंस और DeVere Group ने 3300-4500 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य दिया है। स्विस एशिया कैपिटल को सोने में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।स्विस एशिया कैपिटल का मानना है कि सोना 2028 तक 8000 डॉलर प्रति औंस का होगा।

मेटल्स फोकस के सीनियर कंसल्टेंट हर्शल बरोट का कहना है कि बाजार में टैरिफ को लेकर अनिश्चतता कायम है। सोने की कीमतों में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। निवेशकों को सलाह होगी कि वह लंबी अवधि के लिए इसमें बने रहे। चीन में गोल्ड ईटीएफ की खरीद काफी बढ़ी है। इन्वेस्टमेंट डिमांड कमजोर नहीं है। हालांकि ज्वेलरी डिमांड में हल्की कमी आ सकती है लेकिन इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी जारी रहेगी।

GJEPC के पूर्व चेयरमैन कॉलिन शाह का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी से बाजार में खरीदारी अभी नहीं है। सोने की निवेश मांग बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि बाजार में अनिश्चितता 6-9 महीने तक जारी रहने की आशंका है। कीमतों में तेजी से सोने का वॉल्यूम ग्रोथ गिर रहा है। उन्होंने कहा कि सोना सेफ नहीं अब मेन हेवल बन गया है।

कॉलिन शाह ने कहा कि कीमतों में आगे कम के कम 10-15 फीसदी की तेजी जारी रहने की उम्मीद है। सोने का एक्सचेंज अभी ज्यादा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कीमतों में तेजी के बाद भी सोने की खरीदारी जारी रहेगी। सोने का भाव 4000 डॉलर तक पहुंच जा सकता है ।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।