Gold Price today: डॉलर में नरमी और यूएस फिस्कल आउटलुक को लेकर बढ़ती चिंता के बीच 27 मई को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली और यह 2 हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब बनी हुई है। हालांकि सोने की ये हलचल सीमित रही क्योंकि निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाले यूएस इकोनॉमी डाटा के आंकड़ों पर टिकी हुई है जो फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर उसके फैसले का रुख साफ करेगी।
हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती एशियाई व्यापार में (0228 GMT तक) स्पॉट गोल्ड 3,339.99 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ा बदला, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.8% गिरकर 3,339.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 98,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दरअसल, ट्रंप ने EU पर 50% टैरिफ लगाने की तारीख 9 जुलाई तक टाली। इससे वैश्विक निवेशकों के बीच अनिश्चितता में कमी आई है और सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में कम प्राथमिकता मिल रही है।
बाजार जानकार केल्विन वोंग ने कहा, "इस समय, हम सोने की कीमतों में कुछ समेकन देख रहे हैं। बाजार राहत की सांस ले रहा है और अगले उत्प्रेरक की प्रतीक्षा कर रहा है। हालांकि, बढ़ते अमेरिकी बजट घाटे को लेकर चिंताएं सोने की कीमतों को सहारा दे रही हैं और डॉलर में कमजोरी ला रही हैं।"
LKP Securities के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, "डॉलर-रुपये की दर में उतार-चढ़ाव के कारण एमसीएक्स पर सोना फिसला, जिसने वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद प्रतिरोध को बढ़ाया। अमेरिका द्वारा यूरोपीय संघ के टैरिफ की समयसीमा को आगे बढ़ाने से तत्काल भू-राजनीतिक तनाव कम हो गया, जिससे नियर टर्म में सोने में सेफ हेवन की अपील कम हो गई। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सोना 94,500 से 96,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच वौलेटाइल रह सकता है।
ProIntellitrade के फाउंडर दिनेश सोमानी का कहना है कि सोने में थोड़ी मुनाफावसूली आई है। 97000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बांधा बनी हुई है। वहीं 93500 रुपये के नीचे फिसला नजर नहीं आता। अगर इंट्राडे लिहाज से देखें तो सोने में 95500 रुपये के स्तर पर काफी बढ़िया सपोर्ट बना हुआ है। जब तक गोल्ड अपने सपोर्ट लेवल को होल्ड करने में सक्षम रहता है तो सोना एक बार फिर 96000 रुपये के ऊपर जाने की कोशिश करता नजर आएगा। ऐसे में सोने में 95500 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर अपनी पोजिशन को होल्ड करना चाहिए।
वहीं पोजिशनल खरीदार को सलाह होगी कि वह सोने में मौजूदा लेवल पर खरीदारी ना करें। 93000 रुपये के आसपास सोने में पोजिशनल खरीदारी की सलाह होगी।
अनमोल ज्वेलर्स के फाउंडर,इशु दतवानी ने कहा कि सोने में मई में हर साल थोड़ी सुस्ती होती है। आने वाले दिनों में गोल्ड के भाव बढ़ेंगे। मध्य जून के बाद सोने की चमक बढ़ेगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।