Gold Price: सोने का भाव 3 हफ्ते के शिखर पर पहुंचा । कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 3350 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचा है। अमेरिकी कर्ज संकट के चलते सोने की ओर निवेशकों का रुख बढ़ा है। दरअसल, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर भी सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसला है। अमेरिकी वित्तीय चिंताएं बरकरार है। निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव बढ़ा है।
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,910 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,750 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,440 रही। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर 3,336.43 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो 9 मई के बाद का उच्चतम स्तर है।
इस बीच चांदी की भी चमक बढ़ी है। चांदी की कीमत 3 हफ्ते की ऊंचाई पर चांदी पहुंची है। चांदी का भाव 1 लाख रुपए प्रति किलो के करीब बना हुआ है चांदी की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। चांदी का स्टॉक्स और बॉन्ड्स के साथ कम रिलेशन है। ग्लोबल अनिश्चितता के चलते सोने के साथ चांदी की डिमांड बढ़ी है।
सोने में बढ़त की क्या है वजह
अमेरिकी बांड की कमजोर मांग: US में बढ़ती बॉन्ड यील्ड्स और 20 साल के बॉन्ड ऑक्शन की डिमांड फीकी रही । यील्ड 5% पर पहुंचने के बावजूद निवेशकों की डिमांड में कमी आई। यह अमेरिकी एसेट्स के प्रति कम रुचि का संकेत है।
क्रेडिट रेटिंग : मूडीज ने हाल ही में बढ़ते कर्ज का हवाला देते हुए अमेरिकी क्रेडिट आउटलुक को घटा दिया है।
जियो-पॉलिटिकल तनाव : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में अनिश्चितता ने निवेशकों को सोने में निवेश करने के लिए मजबूर किया है।
सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन : अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत 23 मई को फिर से शुरू होने वाली है, जिससे जियो-पॉलिटिकल चिंताएं बढ़ गई हैं।
बाजार जानकारों का कहना है कि अगर ग्लोबल लेवल पर आर्थिक और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताएं बनी रहीं, तो सोना मजबूत बना रहेगा। मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने के पास अब 95,310-95,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट और 95,950-96,240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रेजिस्टेंस है।
कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह का कहना है कि ज्यादा कीमत होने की वजह से सोने की डिमांड में कमी आई है। चीन- अमेरिका समझौता होने पर सोने के भाव कम होगे।कॉलिन शाह ने कहा कि साल के अंत तक सोने का भाव 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।