Get App

Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में 1% से ज्यादा की तेजी, जानिए इनमें आज क्या हो कमाई की रणनीति

Silver Gold Price Today : ICICI डायरेक्ट की राय है कि मज़बूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड के दबाव में, स्पॉट गोल्ड के $4,200 के लेवल के पास रुकावट का सामना करने और $4,100 की ओर गिरने की उम्मीद है। एनर्जी की वजह से लगातार बनी हुई महंगाई और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से कीमतों पर दबाव पड़ने की संभावना है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 12:44 PM
Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में 1% से ज्यादा की तेजी, जानिए इनमें आज क्या हो कमाई की रणनीति
Gold Rate Today : MCX गोल्ड दिसंबर के लिए ₹152,000 के आस-पास रेजिस्टेंस दिख रहा है। इसके ₹148,000-₹147,000 के लेवल तक गिरने की उम्मीद है। MCX सिल्वर दिसंबर के ₹221,000 और ₹228,000 के लेवल के बीच बने रहने की उम्मीद है

Silver Gold Price Today : एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,904 रुपए यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 148,021 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, सिल्वर का दिसंबर वायदा 2,544 रुपए यानी 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 226,190 रुपए पर दिख रहा है। केडिया एडवाइजरी का कहना है कि आज सोने की ट्रेडिंग रेंज 147470-151880 है। महंगाई उम्मीद से कम रहने के कारण सोने की कीमतों में बढ़त हुई है। इससे यह उम्मीद मजबूत हुई कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। US का हेडलाइन PCE प्राइस इंडेक्स महीने-दर-महीने 0.3% बढ़ा है, जबकि खाने-पीने की चीज़ों और एनर्जी को छोड़कर कोर PCE में 0.2% की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को आने वाली सरकारी रोज़गार रिपोर्ट में पेरोल में 90,000 की बढ़ोतरी दिखने की उम्मीद है। जुलाई में हांगकांग के ज़रिए चीन का नेट गोल्ड इंपोर्ट जून के मुकाबले लगभग 11% और साल-दर-साल आधार पर 28% बढ़ा है।

केडिया एडवाइजरी की MCX गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स में 150000 रुपए के आसपास, 151000 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 148500-147500 रुपए के टारगेट को लिए खरीदारी की सलाह है।

ICICI डायरेक्ट की राय है कि मज़बूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड के दबाव में, स्पॉट गोल्ड के $4,200 के लेवल के पास रुकावट का सामना करने और $4,100 की ओर गिरने की उम्मीद है। एनर्जी की वजह से लगातार बनी हुई महंगाई और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से कीमतों पर दबाव पड़ने की संभावना है। इसके अलावा,अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में बहुत कम प्रगति होने से तेल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी और बड़े सेंट्रल बैंकों को सख्त मॉनेटरी पॉलिसी अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

दूसरी ओर सेंट्रल बैंको की भारी खरीदारी और ETF में बेहतर निवेश से बुलियन की कीमतों को सहारा मिलेगा। इस बीच,शुक्रवार को आने वाली US जॉब रिपोर्ट पर सबकी नजरें होंगी,जिससे US लेबर मार्केट की मजबूती के बारे में और साफ जानकारी मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें