दिवाली पर जमकर बिका सोना और अब शुरू हो रहा है वेडिंग सीजन। यानी शादियों के सीजन में सोने की रौनक और बढ़ने वाली है। तो क्या सोना खरीदने का ये सही मौका है। क्योंकि सोना एकबार फिर 50,000 की तरफ बढ़ रहा है और फंडामेंटल भी मजबूत बने हुए हैं। सोने के साथ चांदी की चमक भी बढ़ रही है और लाइफ टाइम हाई से भाव करीब 15% नीचे होने का फायदा भी चांदी को मिल रहा है। ऐसे में आइए एक नजर डालते है सोने-चांदी की चाल पर।
US में रिटेल महंगाई बढ़ने से सोना चमका है। सोने का भाव 5 महीने की हाई पर पहुंचा है। कॉमेक्स पर सोना 1860 के पार निकला है। वहीं घरेलू मार्केट में सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की और बढ़ रहा है। US 10 साल बॉन्ड यील्ड 1.47% से बढ़कर 1.57% पर रहा है। दिवाली के बाद शादियों में अच्छी मांग की उम्मीद है।
दिवाली पर में सोने की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। पूरे देश में करीब 45 टन सोना बिका है। CAT के दिवाली पर मुताबिक 75,000 करोड़ के गहनों की बिक्री हुई है। सिर्फ दिल्ली में 9,000 करोड़ का गोल्ड बिका है। प्री-कोविड लेवल से करीब 30-35% ज्यादा बिक्री हुई है। डिजिटल गोल्ड की बिक्री पिछले साल से दोगुनी रही है।
चांदी की बात करें तो चांदी का भाव 3 महीने के हाई पर है। सोना, बेस मेटल्स में तेजी का फायदा चांदी को मिला है। चांदी की इंडस्ट्री डिमांड में भी मजबूती देखने को मिली है. फेस्टिवल पर ज्वेलरी सेक्टर से मजबूत मांग रही है। US में रिटेल महंगाई बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है।