Get App

Silver Gold Price Today:MCX पर सोना-चांदी 2.7% तक उछले, क्या खत्म हुआ करेक्शन का दौर, जानें क्या कहते है जानकार

Silver Gold Price Today: देश में आज सोने-चांदी की कीमतों में फिर एक बार उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि सोने में भी 1 फीसदी की आई

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 1:19 PM
Silver Gold Price Today:MCX पर सोना-चांदी 2.7% तक उछले, क्या खत्म हुआ करेक्शन का दौर, जानें क्या कहते है जानकार
MCX पर, दिसंबर के सोने के वायदा (futures) 0.81% की तेजी के साथ 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे।

Silver Gold Price Today: देश में आज सोने-चांदी की कीमतों में फिर एक बार उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि सोने में भी 1 फीसदी की आई। MCX पर, दिसंबर के सोने के वायदा (futures) 0.81% की तेजी के साथ 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, दिसंबर के चांदी के वायदा 2.71% बढ़कर 1.87 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

यह सुधार मंगलवार (9 नवंबर) को हुई भारी बिकवाली के बाद आया है। उस दिन, अमेरिका के महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत आने के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगभग 3% की गिरावट आई थी। इन आंकड़ों ने इस उम्मीद को और मजबूत कर दिया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है।

क्यों उछला भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुधार के बाद, घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। बुधवार (10 नवंबर) को स्पॉट गोल्ड 0.3% बढ़कर 4,044.56 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि US गोल्ड फ्यूचर्स 0.6% की बढ़त के साथ 4,052.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें