Gold Rates Today : लगातार दूसरे दिन सोना हुआ महंगा, लेकिन एक महीने के उच्च स्तर से 3,500 रुपये नीचे

Gold rates today: एनालिस्ट्स ने कहा, नाटो और ईयू की दो दिवसीय समिट से पहले के सत्रों में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 11:30 AM
Ukraine crisis के बीच इस महीने की शुरुआत में पीली धातु ने 55,600 रुपये का स्तर छूआ था, जो एक महीने का हाई है

Gold rates today : ग्लोबल मार्केट में मजबूती के चलते घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में आज मजबूती रही। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.14 फीसदी मजबूत होकर 51,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 68,365 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया। पिछले सेशन में सोने में 0.8 फीसदी और चांदी में 0.9 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई थी। यूक्रेन क्राइसिस (Ukraine crisis) के बीच इस महीने की शुरुआत में पीली धातु ने 55,600 रुपये का हाई छूआ था।

ग्लोबल मार्केट में सोना फ्लैट

ग्लोबल मार्केट्स में, सोना आज 1,943.75 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट रहा। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और अन्य यूरोपीय लीडर्स के रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के लिए राजी होने से क्रूड ऑयल में फिर से उछाल आ गया। हाजिर चांदी (Spot silver) 0.1 फीसदी मजबूत होकर 25.08 डॉलर प्रति औंस मजबूत रही, जबकि प्लेटिनम 0.3 फीसदी गिरकर 1,016.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


ब्रोकरेज हाउसेस के 5 पसंदीदा स्मॉलकैप स्टॉक्स, जो करा सकते हैं 32% तक की जोरदार कमाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 फरवरी से जारी यूक्रेन जंग को लेकर नाटो सहयोगियों की बैठक में भाग लेने के लिए ब्रसेल्स पहुंच गए।

सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद

मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, “हमें नाटो और ईयू की दो दिवसीय समिट से पहले आगामी सत्रों में सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। सोने को 1,910-1,895 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 1,950-1,964 डॉलर पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 24.78-24.55 पर सपोर्ट, जबकि 25.40-25.64 डॉलर पर रेजिस्टैंस है। रुपये में बात करें तो सोने को 51,280-51,000 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 51,950-52,080 रुपये पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 67,700-67,220 रुपये पर सपोर्ट, वहीं 68.450-68,940 रुपये पर रेजिस्टैंस हासिल है।”

पीली धातु पर इन फैक्टर्स का दिख रहा असर

यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) और प्रतिबंधों के चलते कमोडिटी की कीमतें और महंगाई बढ़ गई है, जिसके चलते कुछ केंद्रीय बैंक मॉनेटरी सख्ती बढ़ा रहे हैं। एनालिस्ट्स ने कहा, फेडरल रिजर्व के ज्यादा सख्त रुख और ऊंची यूएस बांड यील्ड्स के चलते बिना ब्याज वाले बुलियन पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन उसे महंगाई की तुलना में हेज के लिए इसके प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स की होल्डिंग्स एक साल से ज्यादा समय के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।