Gold price: 2 हफ्ते की रैली के बाद सोने पर लगा लगाम, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या इस समय करनी चाहिए खरीदारी

सुगंधा सचदेव का मानना है कि गोल्ड का आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। जियोपॉलिटिकल तनाव और दुनिया भर में बढ़ती महंगाई सोने की पक्ष में काम करती रहेगी.

अपडेटेड Apr 23, 2022 पर 9:55 AM
हाजिर गोल्ड को अभी भी 1850-1870 डॉलर प्रति औंस के बीच मजबूत सपोर्ट है। 1890-1900 डॉलर का स्तर सोने के लिए मजबूत डिमांड जोन नजर आ रहा है।

सोने की कीमतों में 2 हफ्तों की लगातार रैली के बाद सुस्ती नजर आ रही है। इस हफ्ते के शुरुआत में सोना 2000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक लेवल के आसपास पहुंच गया था। शुक्रवार को सोने का जून 2022 फ्यूचर एमसीएक्स पर 52,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है जो कि 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई से करीब 3500 रुपये नीचे है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव कल 1929 डॉलर प्रति औंस पर बंद होता नजर आया था।

Religare Broking के सुगंधा सचदेव का कहना है कि फेड के चेयरमैन द्वारा मौद्रिक नीतियों मे कड़ाई के ऐलान और 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। IMF के एक इवेंट में बोलते हुए फेड चेयरमैन ने इस बात के संकेत दिए है कि मई में होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में आ रही लगातार मजबूती ने भी गोल्ड की पार्टी में रंग में भंग का काम कर दिया। बता दें कि डॉलर इंडेक्स 101 का स्तर छुते हुए 2 साल के हाई पर पहुंच गया।

इसके बावजूद सुगंधा सचदेव का मानना है कि गोल्ड का आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। जियोपॉलिटिकल तनाव और दुनिया भर में बढ़ती महंगाई सोने की पक्ष में काम करती रहेगी।


भारी उतार-चढ़ाव वाले हफ्ते में बाजार करीब 2% टूटा, आईटी- मीडिया को पड़ी सबसे ज्यादा मार, ऑटो में दिखी बढ़त

इसी तरह IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी, यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़त कुछ ऐसे कारण है जिनके चलते हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है। लेकिन रूस-यूक्रेन वार, महंगाई, IMF द्वारा ग्रोथ अनुमानों को घटाना, भारत में शादियों का मैसम शुरु होना कुछ ऐसे कारण है जिनसे शॉर्ट और मीडियम टर्म में सोने को सपोर्ट मिलता रहेगा।

हाजिर गोल्ड को अभी भी 1850-1870 डॉलर प्रति औंस के बीच मजबूत सपोर्ट है। 1890-1900 डॉलर का स्तर सोने के लिए मजबूत डिमांड जोन नजर आ रहा है। अनुज गुप्ता ने आगे कहा कि एमसीएक्स पर सोने को 52,000 और 51,400 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है। 52,000 रुपये के नीचे की किसी गिरावट में सोने में खरीदारी का मौका समझना चाहिए। 51,600- 51,800 रुपये निवेश के लिए सोने में किश्तों में खरीद करने का सबसे अच्छा जोन है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।