Gold Price Today: फेड पॉलिसी के नतीजों से पहले दायरे में रह सकता सोना

स्वास्तिका इनवेस्टमेंट के अभिषेक चौहान ने कहा, सोने को 48,300-48,500 रुपये पर रेजिस्टैंस और 47,700-47,500 पर सपोर्ट है। वहीं चांदी में 62,000 पर रेजिस्टैंस और 60,000 पर सपोर्ट है।

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 12:02 PM
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमतें फ्लैट बनी हुई हैं

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 13 दिसंबरको सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई। दरअसल यूएस कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के मजबूत होने से इनफ्लेशन हेज के रूप में इसके प्रति आकर्षण बढ़ा है। वहीं इनवेस्टर्स आगे के डायरेक्शन के लिए फिलहाल यूएस फेडरल रिजर्व सहित इस हफ्ते होने वाली सेंट्रल बैंक की बैठक का इंतजार कर रहे हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 13 दिसंबर को सुबह 9.28 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में 48,164 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फ्लैट ट्रेडिंग हो रही थी। सिल्वर फ्यूचर्स की बात करें तो यह 0.26 फीसदी की मजबूती के साथ 61,307 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गए।

फेड मीटिंग से पहले रहेगा उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिछले शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतें पॉजिटिव नोट पर सेटल हुईं। गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.37 फीसदी की मजबूती के साथ 1,783.20 डॉलर प्रति औंस पर, वहीं सिल्वर मार्च फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.89 फीसदी की मजबूती के साथ 22.21 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, हम यूएस फेडरल रिजर्व पॉलिसी की मीटिंग से पहले इस सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की उम्मीद करते हैं, जिससे बुलियन मार्केट को आगे की दिशा मिलेगी।

सोने के 1,850 डॉलर के स्तर पर बने रहने की उम्मीद है और चांदी 21.84 डॉलर प्रति औंस के स्तरों पर बनी रह सकती है। उन्होंने कहा, सोने को 1,768-1,754 डॉलर पर सपोर्ट है, जबकि 1,800-1,812 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस मिल रहा है। वहीं चांदी में 22.00-21.84 डॉलर पर सपोर्ट और 22.55-22.80 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस है।


सोने में 47,780 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ करें ट्रेड

उन्होंने कहा, एमसीएक्स पर सोने को 48,000-47,850 पर सपोर्ट और 48,280-48,500 रुपये पर रेजिस्टैंस है, वहीं चांदी को 60,800-60,300 पर सपोर्ट और 61,660-62,100 पर रेजिस्टैंस है। जैन ने कहा, हम 47,780 रुपये पर स्टॉप लॉस के साथ 48,400 रुपये के टारगेट के लिए 48,000 रुपये के आसपास सोना खरीदने का सुझाव देते हैं।

ओमीक्रोन का सोने पर पड़ सकता है असर

स्वास्तिका इनवेस्टमेंट के कमोडिटी और करंसी हेड अभिषेक चौहान ने कहा कि नए वायरस ओमीक्रोन की गंभीरता अभी पता नहीं चली है, हालांकि इसकी फैलने की दर डराने वाली है, जिससे पीली धातु को सपोर्ट मिल सकता है। उन्होंने कहा, सोना बुधवार को होने वाली फेड मीटिंग तक रेंज बाउंड रह सकता है। सोने को 48,300-48,500 रुपये पर रेजिस्टैंस और 47,700-47,500 पर सपोर्ट है। वहीं चांदी में 62,000 पर रेजिस्टैंस और 60,000 पर सपोर्ट है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।