49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर टिके रहने के बाद गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतों ने 49,292 रुपये का 9 महीने का हाई छुआ। सोने की कीमतों में बढ़त के यह दौर जारी है क्योंकि शुक्रवार को भी यह बढ़त के साथ 49,346 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस दिन इंट्राडे में इसमें 0.26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। चांदी की कीमतें भी एमसीएक्स पर 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 67,148 रुपये पर पहुंच गई।
कमोडिटी मार्केट क एक्सपर्ट्स की राय है कि साल के अंत तक सोने और चांदी की यह रैली जारी रहेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल स्तर पर इन्फलेशन में बढ़ोतरी और सोने-चांदी के इंडस्ट्रियल खपत की बढ़त की वजह से इन बहुमुल्य धाताओं की कीमत में साल 2021 के अंत तक बढ़ोतरी जारी रहेगी।
दिग्गजों का कहना है कि इस साल के अंत तक सोने की कीमत एमसीएक्स पर 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी की कीमत 72000-74000 रुपये प्रति 1 किलो का स्तर छु सकती है।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि दुनियाभर में बढ़ती महंगाई, कमजोर अमेरिकी आकंड़ो, सोने -चांदी की बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश के लिए इन धातुओं की मांग के चलते इनकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बाजार में यह ट्रिगर अगले कुछ महीने तक कायम रहेगे जिनको देखते हुए लगता है कि गोल्ड और सिल्वर की यह रैली साल 2021 के अंत तक जारी रहेगी।
Proficient Equities के मनोज डालमिया का कहना है कि सोने-चांदी में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है। अंतराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड ने 1835 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ब्रेकआउट दिया है यह इसका अगस्त 2021 का हाई है। आगे सोने-चांदी में हमें और तेजी देखने को मिलेगी। परंपरागत रुप से देखें तो नवंबर और दिसंबर के महीने में सोने-चांदी में तेजी देखने को मिलती है। यह क्रम इस बार भी देखने को मिलेगा।