Gold Rate : वैश्विक रुझानों की तर्ज पर सोना-चांदी में मामूली तेजी

निवेशकों की नजर इसी महीने होने वाली फेड की बैठक पर टिकी हुई हैं

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
gold2FB

वैश्विक रुझानों की तर्ज पर सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। MCX पर, गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.15 फीसदी की मजबूती के साथ 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 61,665 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले, सोना 1 फीसदी यानी 550 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत हुआ था, वहीं चांदी 0.73 फीसदी यानी 444 रुपये प्रति किग्रा तेज हुई थी।

ओमीक्रोन के मामले बढ़ने से सोना स्थिर

वैश्विक बाजारों की बात करें तो दुनिया भर में ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के कारण सोना 1,783.91 डॉलर पर स्थिर बना हुआ है। निवेशक इसी महीने पॉलिसीमेकर्स की बैठक में फेड के अपनी संपत्तियों की खरीद में कमी तेज करने की उम्मीद कर रहे हैं। शुक्रवार को जारी यूएस इम्प्लॉयमेंट डाटा से नवंबर में खासी कमी का पता चलता है, लेकिन बेरोजगारी दर 21 महीने के निचले स्तर 4.2 फीसदी पर चली गई है। डॉलर इंडेक्स में 0.1 फीसदी की तेजी है, जिससे अन्य करंसीज वाले खरीदारों के लिए सोने की लागत बढ़ गई है।

हाजिर चांदी और प्लेटिनम भी मजबूत


अन्य कीमती धातुओं में, हाजिर चांदी 0.3 फीसदी मजबूती के साथ 22.57 डॉलर प्रति औंस, जबकि प्लेटिनम 0.8 फीसदी मजबूत होकर 939.78 डॉलर हो गई है।

माईगोल्डकार्ट में डायरेक्टर विदित गर्ग ने कहा, “रोजगार के आंकड़ों के बाद जॉब मार्केट में कुछ मुश्किलें सामने आने और नए वायरस के ज्यादा फैलने की आशंकाओं के चलते शुक्रवार को सोना अपने निचले स्तर से लगभग 20 डॉलर मजबूत हो गया था। हालांकि, ऊपर की तरफ बढ़त सीमित थी, क्योंकि फेड के अधिकारियों का आक्रामक रुख कायम है। इस हफ्ते तेजी के लिए 1789-1815 डॉलर पर प्रतिरोध मिलेगा, वहीं 1,767-1754 डॉलर पर सपोर्ट मिल सकता है।” उन्होंने कहा, यदि चांदी 22.42 डॉलर से नीचे टूटती है तो यह 22.21 डॉलर के स्तर तक जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।