Gold Price Today: साल 2024 के आखिरी दिन सोने ने दिया झटका! महंगा हुआ गोल्ड, चेक करें रेट

Gold Price Today: आज साल 2024 का आखिरी दिन है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। मंगलवार के दिन सोने के दाम में कल सोमवार की तुलना में 150 रुपये की तेजी रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 6:10 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को सोना हुआ महंगा।

Gold Price Today: आज साल 2024 का आखिरी दिन है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। मंगलवार के दिन सोने के दाम में कल सोमवार की तुलना में 150 रुपये की तेजी रही। देश के ज्यादातर शहरों में  24 कैरेट गोल्ड रेट 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,550 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

31 दिसंबर 2024 को सस्ती हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 91,600 रुपये पर था। चांदी में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही है।


क्या नए साल में सोने के भाव में तेजी आएगी?

नए साल में सोने के भाव में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। एक्पर्ट का मानना है कि रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध, और पश्चिम एशिया के तनाव ने सोने की मांग को बढ़ावा दिया है। साथ ही, सुरक्षित निवेश विकल्पों में बढ़ती दिलचस्पी और ज्वैलर्स की खरीदारी ने भी कीमतों में इजाफा किया है। डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों के नीतिगत बदलाव भी बाजार पर प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

31 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,650 78,150
नोएडा 71,650 78,150
गाजियाबाद 71,650 78,150
जयपुर 71,650 78,150
गुड़गांव 71,650 78,150
लखनऊ 71,650 78,150
मुंबई 71,500 78,000
कोलकाता 71,500 78,000
पटना 71,550 78,050
अहमदाबाद 71,550 78,050
भुवनेश्वर 71,500 78,000
बेंगलुरु 71,500 78,000

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।