Gold Price Today: आज साल 2024 का आखिरी दिन है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। मंगलवार के दिन सोने के दाम में कल सोमवार की तुलना में 150 रुपये की तेजी रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,550 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
