Gold Price Today: बुधवार 8 जनवरी को महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: नए साल में सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। आज 8 जनवरी 2025 को सोने का भाव हरे निशान पर रहा। बुधवार को सोने के भाव में कल की तुलना में मामूली बढ़त रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 7:16 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: नए साल में सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है।

Gold Price Today: नए साल में सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। आज 8 जनवरी 2025 को सोने का भाव हरे निशान पर रहा। बुधवार को सोने के भाव में कल की तुलना में मामूली बढ़त रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 72,300 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

8 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में तेजी रही। पहले चांदी का रेट कल 91,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। आज इसमें 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त रही।


क्यों लगातार महंगा हो रहा है सोना?

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में निवेशकों की बढ़ती मांग है। रुपये की कमजोरी ने भी सोना महंगा किया है। आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। साथ ही अमेरिका के आर्थिक आंकड़े जैसे बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।

8 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 72,300 78,860
नोएडा 72,300 78,860
गाजियाबाद 72,300 78,860
जयपुर 72,300 78,860
गुड़गांव 72,300 78,860
लखनऊ 72,300 78,860
मुंबई 72,150 78,710
कोलकाता 72,150 78,710
पटना 72,200 78,760
अहमदाबाद 72,200 78,760
भुवनेश्वर 72,150 78,710
बेंगलुरु 72,150 78,710

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।