Gold Price Today: 1865 डॉलर प्रति औंस पर ब्रेकआउट देने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सोने में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और कारोबार के अंत में यह 1851 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ। वहीं घरेलू बाजार पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर कल गोल्ड 50984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सेंटल हुआ था।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव में बुधवार को 1865 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ब्रेकआउट देखने को मिला और फिर शुक्रवार को यह 1850 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया। ऐसे में अब सोने में और गिरावट आ सकती है और यह अंतराष्ट्रीय बाजार में 1830 डॉलर और भारतीय बाजार में 50,500 का स्तर छु सकता है। जो लोग सोने में नई पोजिशन लेना चाहते है वह इन स्तरों पर धीरे-धीरे खरीदारी शुरु कर सकते है क्योंकि गोल्ड को लेकर ओवरऑल सेटीमेंट अभी भी बुलिश बना हुआ है।
Religare Broking Ltd के सुंगधा सचदेवा का कहना है कि इस हफ्ते की शुरुआत में सोने पर दबाव देखने को मिला। ब्याज दरों में और बढोतरी की आशंका के चलते यूएस ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई जिसके चलते सोने पर दबाव बना।
सुंगधा सचदेवा का कहना है कि रूस-यूक्रेन वार , बढ़ती महंगाई , मंदी का डर कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह आगे सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प की अपील बढ़ती नजर आएगी और आगे हमें सोने में तेजी का ट्रेड कायम दिखेगा।
गोल्ड में क्या हो निवेश रणनीति इसपर बात करते हुए IIFL Securities के अनुज गुप्ता ने कहा है कि 50,500 रुपये के आसपास मिलने पर सोने मे धीरे-धीरे खरीदारी शुरु करनी चाहिए और तब तक खरीदारी करनी चाहिए जब तक सोना 48700 के ऊपर बना हुआ है। इन स्तरों से सोने में तेज उछाल देखने को मिल सकता है और एक बार 51,500 रुपये का लेवल पार होने पर यह हमें 52,300 से 52,800 रुपये का स्तर छुता नजर आ सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोना नीचे की तरफ 48,700 से 50,500 के बीच मिलता है तो नए निवेशकों के लिए सोने में फ्रेस पोजिशन लेने का शानदार मौका होगा।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।