Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट आई। सोना आज 189 रुपये गिरकर 47,618 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 60,727 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,618 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,807 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 189 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,427 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,618 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,714 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27,857 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60,727 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 62,069 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 1,342 रुपये की गिरावट आई।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।