Get App

Gold Price Today: शादी के सीजन में आज फिर गिरा सोने का भाव, 44000 के नीचे आया 22 कैरेट का रेट

शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2021 पर 12:52 PM
Gold Price Today: शादी के सीजन में आज फिर गिरा सोने का भाव, 44000 के नीचे आया 22 कैरेट का रेट
सोने के दाम में आज फिर आई गिरावट

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट आई। सोना आज 189 रुपये गिरकर 47,618 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 60,727 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 47,618 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,807 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 189 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,427 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,618 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,714 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27,857 रुपये रहा।

Gold price today: ओमीक्रोन के डर के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से हाई 8000 रुपये टूटा

चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें