Gold price today: अंतराष्ट्रीय बाजार में 1935 डॉलर पर ब्रेकआउट देने के बाद पिछले हफ्ते गोल्ड की कीमतें अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं रही। 1852 डॉलर का लेवल छुने के बाद गोल्ड की कीमतें एक बार फिर 1800 डॉलर के नीचे फिसल गई है। शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने 1791 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ जबकि एमसीएक्स पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 47,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सेंटल हुआ जो कि गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस से करीब 232 रुपये या 0.50 फीसदी कम है।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर यूएस फेड के नजरिए की वजह से सोने में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के चलते क्रूड के भाव में उछाल और इसके साथ ही महंगाई में और बढ़त होने की आशंका गोल्ड मार्केट को परेशान कर रही है। अगर पूर्वी यूरोप का तनाव और लंबा चलता है तो क्रूड की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। जिससे दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा और बढ़ सकता है । ऐसी स्थिति में गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Motilal Oswal के Amit Sajeja का कहना है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच का तनाव उम्मीद से पहले खत्म हो जाता है तो भी दुनिया में महंगाई बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। अमेरिका में औसत महंगाई दर के 4.5 फीसदी से 5 फीसदी रहने की संभावना है जो कि 2 फीसदी से ज्यादा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स भी ओवरबॉट स्थिति में पहुंच गया है और यह अब कभी भी लड़खड़ा सकता है ऐसे स्थिति में सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिलेगी।
गोल्ड की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए Amit Sajeja ने कहा कि सोने के हाजिर भाव को अभी भी 1760 डॉलर प्रति औंस पर मजबूत सपोर्ट है। फिलहाल अभी यह 1760 -1865 डॉलर के रेंज में चक्कर लगाता नजर आ रहा है। हालांकि इस बार सोने में एकतरफा रैली की उम्मीद नहीं है। ऐसे में समय -समय पर आंशिक मुनाफावसूली करते रहना चाहिए और ट्रेडिंग स्टॉपलॉस के साथ ही खरीदारी करते रहना चाहिए।
घरेलू मार्केट में सोने पर क्या हो निवेश रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज गुप्ता ने कहा कि एमसीएक्स गोल्ड को 47,100 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है। ऐसे में गोल़्ड के निवेशक 47,500 -47600 के रेंज में एमसीएक्स पर सोने की खरीदारी कर सकते है। इसके लिए 47,900 रुपये प्रति 10 ग्राम का इमीडिएट टार्गेट होगा। इसके साथ ही एमसीएक्स गोल्ड फरवरी फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में भी 48300 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के 47,100 स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। अनुज गुप्ता का यह भी कहना है कि 48300 की बाधा टूटने के बाद एमसीएक्स गोल्ड की कीमतें 48500-48700 का स्तर छुती नजर आ सकती है।