Get App

Gold price today:डॉलर में लगातार आ रही मजबूती से दबाव में गोल्ड, जानिए क्या है ये गोल्ड निवेश का सही समय

रुस-यूक्रेन वार के चलते बढ़ती महंगाई और बढ़ती महंगाई पर नियत्रंण के लिए दुनिया भर के केद्रींय बैंकों की मौद्रिक नीतियों में आ रही कड़ाई के कारण ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी का डर पैदा हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2022 पर 11:31 AM
Gold price today:डॉलर में लगातार  आ रही मजबूती से दबाव में गोल्ड, जानिए क्या है ये गोल्ड निवेश का सही समय
सुगंधा सचदेव की सलाह है कि नियर टर्म में सोने के निवेश के लिए कुछ और गिरावट का इंतजार करें और 48,800 के आसपास मिलने पर ही इसमें खरीदारी करें ।

Gold price today: डॉलर इंडेक्स अपने 2 दशकों के नए हाई पर पहुंच गया है। ऐसे में सोने पर दबाव बन रहा है। कल के कारोबार में सोने में लगातार चौथें हफ्ते गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने के भाव 49,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। साप्ताहिक आधार पर सोने में करीब 2.86 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अंतराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतें 1820 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर को तोड़ते हुए 1810 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

सोने के आउटलुक पर बात करते हुए Religare Broking की सुगंधा सचदेव का कहना है कि रुस-यूक्रेन वार के चलते बढ़ती महंगाई और बढ़ती महंगाई पर नियत्रंण के लिए दुनिया भर के केद्रींय बैंकों की मौद्रिक नीतियों में आ रही कड़ाई के कारण ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी का डर पैदा हो गया है। इसके अलावा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण बॉन्ड यील्ड में बढ़त आ रही है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

निवेशक बढ़ते ब्याज दर के दौर में बॉन्ड और डॉलर में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद में सोने और दूसरे निवेश विकल्पों से अपना पैसा निकालकर डॉलर और बॉन्डों में डाल रहे है जिसकी वजह से दुनियाभर के इक्विटी बाजारों में गिरावट आने के साथ ही सोने में भी कमजोरी आ रही है। गौरतलब है कि डॉलर इंडेक्स 2 दशक के अपने हाई पर पहुंच गया।

गोल्ड निवेशकों को सुगंधा सचदेव की सलाह है कि नियर टर्म में सोने के निवेश के लिए कुछ और गिरावट का इंतजार करें और 48,800 के आसपास मिलने पर ही इसमें खरीदारी करें । सोना हमें आने वाले दिनों में 51,200 रुपये का पहला लक्ष्य और उसके बाद 51,800 का दूसरा लक्ष्य दिखा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें