Gold Price Today: नए साल में सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। आज शनिवार 4 जनवरी 2025 को 10 ग्राम गोल्ड रेट 750 रुपये तक महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 79,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 72,700 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
4 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में 2,000 रुपये की तेजी आई। पहले चांदी का रेट 90,500 रुपये के आसपास था।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू बाजार में निवेशकों की बढ़ती मांग है। रुपये की कमजोरी ने भी सोने को महंगा करने में भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,640 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ीं। इसके अलावा, आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर होता है, जिससे सोने की मांग बढ़ती है। अमेरिका से बेरोजगारी और पीएमआई जैसे आर्थिक आंकड़े आने वाले समय में सर्राफा बाजार में अस्थिरता बढ़ा सकते हैं।
4 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।