Gold Price Today: आज साल के पहले दिन सोने के भाव ने थोड़ी राहत दी है। सोने का भाव 1 जनवरी 2025 को 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुधवार के दिन सोने के दाम में कल 31 दिसंबर 2024 मंगलवार की तुलना में गिरावट रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,200 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
