Gold price today: एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमतों में 32 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली और यह 48,120 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। इस पूरे हफ्ते सोने में 483 रुपये की गिरावट देखने को मिली। फरवरी गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में आई यह गिरावट कोरोना के मामले में हो रही बढ़ोतरी , कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल स्तर पर महंगाई की बढ़ती चिंता के बावजूद देखने को मिलीहै।
कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में आई यह गिरावट भारतीय रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी के वजह से हुई है। बाजार जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती ने गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी के मौकों पर ठंडा पानी डाल दिया है । हालांकि एमसीएक्स गोल्ड के लिए ओवरऑल सेटिमेंट अभी भी तेजी का ही है।
बुलियन मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाजिर बाजार में सोने की कीमतें अंतराष्ट्रीय बाजार में 1760 डॉलर से 1835 डॉलर प्रति औंस के बीच नजर आ रही है। आनेवाले हफ्ते में भी इसके इसी रेंज में रहने की उम्मीद है। जानकारों का यह भी कहना है कि जब तक हाजिर बाजार में किसी एक दिशा में रेंज नहीं टूटती है तब तक एमसीएक्स गोल्ड भी 48,000 - 48,700 रुपये के रेंज में घूमता नजर आएगा।
बाजार जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती बहुत लंबे समय तक नहीं टिकेगी क्योंकि क्रूड की बढ़ती कीमतें पूरी दूनिया में महंगाई बढ़ाती नजर आएगी जिसके चलते नियर टर्म में सोने की चमक बढ़ती दिखेगी।
बाजार दिग्गजों की गोल्ड निवेशकों को सलाह है कि वह गिरावट में खरीदारी की रणनीति पर कायम रहें और उछाल पर बिकवाली की रणनीति से बचें क्योंकि शॉर्ट टर्म में सोना 1835 डॉलर प्रति औंस की बांधा तोड़ सकता है और 1880 डॉलर प्रति औंस की तरफ जाता दिख सकता है।
जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें नियर टर्म में सोने को सपोर्ट करती नजर आएगी। IIFL Securitie के अनुज गुप्ता का कहना है कि इस हफ्ते एमसीएक्स पर सोने में गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मजबूती रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रुपये की यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में आ रही बढ़ोतरी के चलते टिकाऊ साबित नहीं होगी। इसके अलावा भारत और पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामले गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट देगे और नियर टर्म में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।