Get App

गोल्ड की कीमतों में इस हफ्ते आई गिरावट, कमोडिटी एक्सपर्ट्स से जानिए क्या हो सोने में आपकी निवेश रणनीति

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में आई यह गिरावट भारतीय रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी के वजह से हुई है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2021 पर 11:37 AM
गोल्ड की कीमतों में इस हफ्ते आई गिरावट, कमोडिटी एक्सपर्ट्स से जानिए क्या हो सोने में आपकी निवेश रणनीति
जानकारों का यह भी कहना है कि जब तक हाजिर बाजार में किसी एक दिशा में रेंज नहीं टूटती है तब तक एमसीएक्स गोल्ड भी 48,000 - 48,700 रुपये के रेंज में घूमता नजर आएगा।

Gold price today: एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमतों में 32 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली और यह 48,120 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। इस पूरे हफ्ते सोने में 483 रुपये की गिरावट देखने को मिली। फरवरी गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में आई यह गिरावट कोरोना के मामले में हो रही बढ़ोतरी , कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल स्तर पर महंगाई की बढ़ती चिंता के बावजूद देखने को मिलीहै।

कमोडिटी मार्केट के जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में आई यह गिरावट भारतीय रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी के वजह से हुई है। बाजार जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती ने गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी के मौकों पर ठंडा पानी डाल दिया है । हालांकि एमसीएक्स गोल्ड के लिए ओवरऑल सेटिमेंट अभी भी तेजी का ही है।

बुलियन मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाजिर बाजार में सोने की कीमतें अंतराष्ट्रीय बाजार में 1760 डॉलर से 1835 डॉलर प्रति औंस के बीच नजर आ रही है। आनेवाले हफ्ते में भी इसके इसी रेंज में रहने की उम्मीद है। जानकारों का यह भी कहना है कि जब तक हाजिर बाजार में किसी एक दिशा में रेंज नहीं टूटती है तब तक एमसीएक्स गोल्ड भी 48,000 - 48,700 रुपये के रेंज में घूमता नजर आएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें