Gold Price Today : सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी भी टूटी

ओमीक्रोन की चिंताओं के बावजूद, केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई का सामना करने के लिए महामारी के दौर से जुड़ी राहत वापस लेने के साथ सोना तीन साल में पहली बार नुकसान की राह पर है

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 10:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हालांकि, ओमीक्रोन की चिंताओं के बीच सोने के लिए ग्लोबल मार्केट में बढ़ा है आकर्षण

Gold Price Today : भारत में सोने की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर, गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 48,575 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बनी हुई हैं, जबकि चांदी 0.45 फीसदी कमजोर होकर 61,856 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रही है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो ओमीक्रोन कोरोना वायरस वैरिएंट (Omicron coronavirus variant) की चिंताएं तेजी से बढ़ने से सेफ हैवन मानी जाने वाली मेटल यानी सोने के लिए आकर्षण बढ़ा और यह मजबूती के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।

वहीं ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के कारण यूरोप के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाए जाने से एशियाई शेयर बाजार आज कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

1,820 डॉलर का स्तर टूटने से दिखेगी ज्यादा मजबूती

घरेलू ब्रोकरेज जिओजित ने एक नोट में कहा, “शुरुआती कारोबार में गोल्ड की चमक बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन ऊपर की तरफ 1,820 डॉलर का स्तर टूटने की स्थिति में ज्यादा मजबूती देखने को मिलेगी। अप्रत्याशित रूप से नीचे की तरफ 1,765 डॉलर का स्तर टूटना कमजोरी का संकेत है।”

राष्ट्रपति जो बाइडेन के इकोनॉमिक एजेंडे को झटके से रिस्क सेंटीमेंट बढ़ा है। ट्रेडर्स यूएस सीनेटर जो मैनकिन की तरफ से ताजा टिप्पणियों की उम्मीद कर रहे हैं, जिन्होंने 2 लाख करोड़ डॉलर के टैक्स एंड स्पेंडिंग पैकेज के खारिज होने के बाद बाइडेन के एजेंडे को रिवाइव करने के लिए कुछ विकल्पों के साथ डेमोक्रेट्स को छोड़ दिया।


पिछले हफ्ते तीन हफ्ते की ऊंचाई पर था डॉलर इंडेक्स

पिछले हफ्ते यूएस डॉलर इंडेक्स मजबूती के साथ तीन हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया था। अन्य कीमती धातुओं में, हाजिर चांदी 0.1 फीसदी मजबूत होकर 22.37 डॉलर प्रति औंस बनी हुई थी, वहीं प्लेटिनम 0.2 फीसदी कमजोरी के साथ 928.23 डॉलर के स्तर पर थी।

चांदी के लिए, जिओजित ने कहा, “यदि 21.20 डॉलर पर सपोर्ट बना रहता है तो इस काउंटर में रिकवरी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, 22.70 डॉलर पर मामूली रेजिस्टैंस दिख रहा है।”

ओमीक्रोन की चिंताओं के बावजूद, केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई का सामना करने के लिए महामारी के दौर से जुड़ी राहत वापस लेने के साथ सोना तीन साल में पहली बार नुकसान की राह पर है।

तेजी की उम्मीद में भारत में बढ़ी खरीदारी

रॉयटर्स ने ज्वैलर्स के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में कहा, भारत में घरेलू कीमतों में तेजी की उम्मीद में कुछ बायर्स द्वारा खरीदारी से पिछले हफ्ते फिजिकल गोल्ड की मांग में मामूली सुधार आया है।

डीलर्स आधिकारिक घरेलू कीमतों पर 2 डॉलर प्रति औंस के डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं। सोने की कीमतों में 10.75 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी और 3 प्रतिशत जीएसटी शामिल होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।