गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी लेकिन लाइफ टाइम हाई से अभी भी 8400 रुपये नीचे, जानिए क्या है निवेश के मौके

कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव अगस्त 2020 में अपना लाइफटाइम हाई लगाने के बाद से ही करीब डेढ़ साल से दबाव में है.

अपडेटेड Jan 15, 2022 पर 8:48 AM
अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स गोल्ड के लिए 46,500 बड़ा सपोर्ट है जबकि इसके लिए 47200 पर इमीडिएट सपोर्ट है।

शुक्रवार को एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव 47,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। इसमें वीकली आधार पर 335 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि गोल्ड की कीमतें अभी भी अपने लाइफटाइम हाई से 8400 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है। गौरतलब है कि एमसीएक्स पर गोल्ड का लाइफटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव अगस्त 2020 में अपना लाइफटाइम हाई लगाने के बाद से ही करीब डेढ़ साल से दबाव में है । जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल के भाव में लगातार हो रही बढ़ोतरी पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ा रही है। जिससे उम्मीद है कि नियर टर्म में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कमोडिटी और करेंसी ट्रेड के जानकारों का कहना है कि अंतराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड का हाजिर भाव 1780 -1835 डॉल प्रति औंस के आसपास नजर आ रहा है । एक बार 1835 डॉलर की बांधा टूट जाने के बाद सोना जल्द ही हमें 1900 -1910 डॉलर प्रति औंस तक जाता दिख सकता है। जानकारों का यह भी कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते ग्लोबल स्तर पर महंगाई बढ़ती नजर आ रही है। जिससे दुनिया की बड़ी और तमाम लोकल करेंसी में कमजोरी आई है। जिसके चलते उम्मीद है कि आगे सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।


SBI म्यूचुअल फंड आईपीओ के मैनेजमेंट के लिए जल्द ही कर सकती है इन्वेस्टमेंट बैंकरों की नियुक्ति

सोने पर क्या हो निवेश रणनीति इस बात करते हुए मोतीलाल ओसवाल के Amit Sajeja का कहना है कि शॉर्ट टर्म में जब तक गोल्ड का भाव 1780-1835 डॉलर के बीच बना हुआ है तब तक गिरावट में खरीद की रणनीति अपनाए इसके लिए 1760 डॉलर का स्टॉपलॉस जरुर लगाए। वहीं अगर आप 2-3 महीने के मीडियम टर्म के लिए निवेश करना चाहते है तो 1900-1910 डॉलर प्रति औंस के लक्ष्य के लिए आप अपने निवेश में बने रहें।

घरेलू बाजार में गोल्ड में क्या हो निवेश रणनीति इसपर बात करते हुए आईआईएफएल सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स गोल्ड के लिए 46,500 बड़ा सपोर्ट है जबकि इसके लिए 47200 पर इमीडिएट सपोर्ट है। सोने में शॉर्ट टर्म केलिए निवेश करने वाले निवेशक वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी कर सकते है और किसी गिरावट में 47450 रुपये तक जाने पर और पोजिशन जोड़ सकते है। इसके लिए 47,200 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए। शॉर्ट टर्म में सोने में 48200 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है जो निवेशक सोने में 2-3 महीने के अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहते है उनको सलाह होगी कि वह 46,500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ धीरे-धीरे रुक रुककर खरीदारी कर सकते है। एमसीएक्स गोल्ड के भाव जल्द ही 48,700 के स्तर छुते नजर आएगे। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही सोने के भाव अपने अहम रजिस्टेंस को तोड़ेगा वैसे ही ये हमें 49,500 रुपये से मार्च 2022 तक 50,000 रुपये तक का स्तर देखने को मिल सकता है.।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।