घरेलू बाजार में गोल्ड में क्या हो निवेश रणनीति इसपर बात करते हुए आईआईएफएल सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स गोल्ड के लिए 46,500 बड़ा सपोर्ट है जबकि इसके लिए 47200 पर इमीडिएट सपोर्ट है। सोने में शॉर्ट टर्म केलिए निवेश करने वाले निवेशक वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी कर सकते है और किसी गिरावट में 47450 रुपये तक जाने पर और पोजिशन जोड़ सकते है। इसके लिए 47,200 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए। शॉर्ट टर्म में सोने में 48200 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है जो निवेशक सोने में 2-3 महीने के अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहते है उनको सलाह होगी कि वह 46,500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ धीरे-धीरे रुक रुककर खरीदारी कर सकते है। एमसीएक्स गोल्ड के भाव जल्द ही 48,700 के स्तर छुते नजर आएगे। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही सोने के भाव अपने अहम रजिस्टेंस को तोड़ेगा वैसे ही ये हमें 49,500 रुपये से मार्च 2022 तक 50,000 रुपये तक का स्तर देखने को मिल सकता है.।