सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। दरअसल, सात अमीर देशों के समूह यानी जी7 देशों ने रविवार को रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जी7 शिखर सम्मेलन (G7 summit) शुरू होने के साथ यह ऐलान किया गया है। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि जी7 देशों का समूह (G7 group) रूस पर प्रतिबंधों में सख्ती और यूक्रेन में उसकी युद्ध की कोशिशों को थामने के उद्देश्य से वहां से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा।