Gold Prices Today : ग्लोबल फैक्टर्स के चलते सोने में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, 47,700-47,650 रुपये पर सपोर्ट संभव

पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, एमसीएक्स पर सोने को 47,770-47,650 रुपये पर सपोर्ट और 48,050-48,220 रुपये पर रेजिस्टैंस है, वहीं चांदी को 62,600-62,100 पर सपोर्ट और 63,500-64,100 रुपये पर रेजिस्टैंस मिल रहा है

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 11:48 AM
मिलेजुले फैक्टर्स के चलते सोने में उतार-चढ़ाव बना हुआ है

Gold Prices Today : सोने की कीमतें पिछले सेशन में एक सप्ताह के निचले स्तर पर जाने के बाद 19 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में फ्लैट रहा। वहीं फेड द्वारा इंटरेस्ट रेट में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद में यूएस ट्रेजरी यील्ड्स दो साल के हाई पर पहुंच गईं। फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के 25-26 जनवरी को होने वाली मीटिंग में महंगाई से निपटने के लिए संभावित आक्रामक रुख के चलते ट्रेडर्स पूरी तरह तैयार हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi-Commodity Exchange) पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स सुबह 9.32 बजे 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 47,921 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं और सिल्वर फ्यूचर्स में 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 63,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार हो रहा है।

मिलेजुले फैक्टर्स के चलते बना रह सकता है उतार-चढ़ाव


कोमेक्स गोल्ड मंगलवार को 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,812 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। सोने की कीमतों पर महंगाई की चिंताओं, वायरस के तेजी से फैलने और यूएस डॉलर में मजबूती जैसे फैक्टर्स का असर दिख रहा है। कोटक सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटी रिसर्च) रविंद्र राव ने कहा, सोना 1,780-1,830 डॉलर प्रति औंस की रेंज में ट्रेड कर रहा है और मिलेजुले फैक्टर्स के चलते यह स्थिति आगे भी बनी रह सकती है। हालांकि, ऊंची बॉन्ड यील्ड्स से कीमतों पर दबाव बन सकता है।

Mann Ki Baat: आपके पास हैं बेहतर आइडिया तो मन की बात के लिए करें शेयर, पीएम मोदी ने की अपील

क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रैटजी

पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, 18 जनवरी को बेहद उतार-चढ़ाव भरे सेशन में मिलाजुला ट्रेंड दिखा। डॉलर में मजबूती और यूएस बॉन्ड यील्ड्स में बढ़त के चलते सोना कमजोर हुआ, लेकिन चांदी में मजबूती आई और यह अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सात हफ्ते के हाई पर पहुंच गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि कीमती धातुओं में आज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उन्होंने कहा, “सोने को 1,800-1,788 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट और 1,822-1,834 डॉलर पर रेजिस्टैंस मिल रहा है। वहीं चांदी को 23.20-22.88 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट और 23.70-24.10 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस है।”

EPS 95 पेंशनर्स को मिली राहत, अब बैंक खाते में इस दिन आ जाएगी पेंशन

उन्होंने कहा, एमसीएक्स पर सोने को 47,770-47,650 रुपये पर सपोर्ट और 48,050-48,220 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 62,600-62,100 पर सपोर्ट और 63,500-64,100 रुपये पर रेजिस्टैंस मिल रहा है। उन्होंने कहा, हम सोने में 47,650 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 47,800 रुपये के आसपास 48,100 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह देते हैं।

रिस्की असेट्स से दूरी बना रहे इनवेस्टर

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (कमोडिटी और करंसी) अभिषेक चौहान ने कहा, इनवेस्टर्स कमजोर अर्निंग डाटा और महंगाई बढ़ने के डर से रिस्की असेट्स में बिकवाली कर रहे हैं, जिससे सेफ हैवन यानी सोने में इनवेस्टमेंट डिमांड बढ़ रही है। क्रूड ऑयल की कीमत में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त से भी सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है।

हालांकि, डॉलर में 0.50 फीसदी की मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़कर 1.85 फीसदी होन से कीमती धातुओं में बढ़त सीमित हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में आगे बढ़त जारी रहने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।