Gold Prices Today: जिओपॉलिटिकल टेंशन के चलते पीली धातु में बढ़ी खरीदारी, 48,550-48,800 रुपये पर है रेजिस्टैंस

पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, एसीएक्स पर सोने के लिए 48,155-48,000 रुपये पर सपोर्ट और 48,550-48,800 रुपये पर रेजिस्टैंस है, चांदी के लिए 64,100-63,500 रुपये पर सपोर्ट और 64,800-65,300 रुपये पर रेजिस्टैंस है

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 12:29 PM
ऊंची यूएस ट्रेजरी यील्ड के चलते सोने में बढ़त सीमित बनी हुई है

Gold prices : अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पिछले सेशन में सोने की कीमतें लगभग दो महीने के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गईं। हालांकि, अगले सप्ताह होने वाली यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक से जुड़े डेवलपमेंट के चलते ट्रेडर्स के सतर्क रुख और  ऊंची यूएस ट्रेजरी यील्ड के चलते पीली धातु में बढ़त सीमित हो गई। वहीं क्रूड ऑयल की महंगाई की असर पर भी पीली धातु पर दिख रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 48,351 रुपये प्रति 10 ग्राम (सुबह 9.32 बजे) पर और सिल्वर फ्यूचर्स में 0.23 फीसदी की मजबूती के साथ 64,553 रुपये पर कारोबार हो रहा है।

क्रूड की कीमतों से बढ़ी महंगाई की चिंता


सोना और चांदी में महंगाई की चिंता में बढ़ोतरी दिख रही है, क्योंकि क्रूड ऑयल ने रेजिस्टैंस लेवल तोड़ दिया है और अब यह 100 डॉलर की ओर जाता दिख रहा है। इनवेस्टर्स रिस्की असेट्स से दूरी बना रहे हैं और सेफ हैवन यानी सोने में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं।

Edelweiss Mutual Fund के IPO fund के इनवेस्टर एक दिन में 1 लाख रुपये तक कर सकेंगे निवेश, 1 फरवरी से लागू होगी लिमिट

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (कमोडिटी और करेंसी) अभिषेक चौहान ने कहा, एमसीएक्स पर पीली धातु के लिए 48,300 रुपये पर रेजिस्टैंस है और इस स्तर से ऊपर यह 48,700 तक जा सकता है। दूसरी तरफ सफेद धातु को 64,500 पर रेजिस्टैंस और 63,300 पर सपोर्ट है।

क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रैटजी

माईगोल्डकार्ट के डायरेक्टर विदित गर्ग ने कहा, डॉलर में कमजोरी और उक्रेन को कर जिओपॉलिटकल टेंशन के चलते सेफ हैवन माने जाने वाले सोने की डिमांड बढ़ी, जिससे कीमतों में मजबूती देखने को मिली। टेक्निकल, इंट्राडे चार्ट पर यह ओवरबॉट जोन में है और 1,838 डॉलर से नीचे जाने पर यह 1,823 पर जा सकता है। 1,850 और 1,856 डॉलर पर रेजिस्टैंस है।

Cryptocurrency prices: क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट जारी, क्या खरीदने का अच्छा है समय- जानें एक्सपर्ट की राय

पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, तेल की कीमतों में तेजी के चलते वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताओं के बीच बुधवार को सोना और चांदी में मजबूती दिखी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुएं पॉजिटिव नोट के साथ सेटल हुईं। जैन ने कहा, “हम दोनों कीमती धातुओं में गिरावट में खरीदारी की सलाह देते हैं। सोने के लिए 1,832-1,818 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है और 1,855-1,870 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस बना हुआ है। वहीं चांदी के लिए 23.88-23.55 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट और 24.50-24.84 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस है।”

एसीएक्स पर सोने के लिए 48,155-48,000 रुपये पर सपोर्ट और 48,550-48,800 रुपये पर रेजिस्टैंस है। चांदी के लिए 64,100-63,500 रुपये पर सपोर्ट और 64,800-65,300 रुपये पर रेजिस्टैंस है। जैन ने कहा, हम सोने में 48,600 रुपये के टारगेट के लिए 47,980 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ लगभग 48,200 के आसपास खरीदारी की सलाह देते हैं। वहीं चांदी में 64,800 रुपये के टारगेट के लिए 63,500 के स्टॉपलॉस के साथ 64,000 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।