Gold Rate Today: गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी, यहां जानिए आज के ताजा रेट्स

ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड 1,190 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर से चढ़ा है। इसकी वजह डॉलर में कमजोरी है। जून के शुरुआती हफ्ते में गोल्ड में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई थी। जनवरी के बाद यह एक हफ्ते में सबसे ज्यादा गिरावट थी। यूरोपीयन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड, रिजर्व बैंक ऑस्ट्रेलिया और बैंक ऑफ कनाडा ने इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए, जिसका असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ा

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 1:46 PM
26 जून को मुंबई में 24 कैरेट 999 गोल्ड का प्राइस 5.865 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 5,665 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

गोल्ड (Gold) में 26 जून को मजबूती दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स 1:13 बजे 231 रुपये यानी 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 58,538 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड 1,190 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर से चढ़ा है। इसकी वजह डॉलर में कमजोरी है। जून के शुरुआती हफ्ते में गोल्ड में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई थी। जनवरी के बाद यह एक हफ्ते में सबसे ज्यादा गिरावट थी। यूरोपीयन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड, रिजर्व बैंक ऑस्ट्रेलिया और बैंक ऑफ कनाडा ने इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए, जिसका असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ा।

MKS PAMP ने 2023 में गोल्ड की कीमतों में गिरावट का अनुमान जताया है। उसका मानना है कि 2023 में गोल्ड का प्राइस गिरकर 1,878 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस साल गोल्ड के प्राइस में अब तक 5 फीसदी की तेजी आई है। लेकिन, मई में यह 1.8 फीसदी और जून में 2.6 फीसदी गिरा है।

यह भी पढ़ें : Hindustan Unilever : रोहित जावा होंगे कंपनी के नए MD और CEO, संजीव मेहता की लेंगे जगह


इस बीच, 26 जून को मुंबई में 24 कैरेट 999 गोल्ड का प्राइस 5.865 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 5,665 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 4,692 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ये कीमतें श्री मुंबादेबी दागिना बाजार एसोसिएशन से ली गई हैं। इनमें 3 फीसदी जीएसटी शामिल नहीं है।

23 जून यानी शुक्रवार को गोल्ड फ्यूचर्स तेजी के साथ बंद हुआ था। सिल्वर में कमजोरी देखने को मिली थी। इधर, दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्ड में नरमी देखने को मिली थी। यह 370 रुपये की कमजोरी के साथ 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसकी कीमतों पर ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमतों का असर पड़ा था। सिल्वर में भी गिरावट आई थी। यह 550 रुपये गिरकर 70,950 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।