Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी नजर आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,800रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,484 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 67,173 रुपये चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 51,822 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,484 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 338 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51229 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,114 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,576 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30089 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 67,173 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 66,990 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 183 रुपये की तेजी आई।
सोने और चांदी के भाव में आज 1 अप्रैल 2022 को आई तेजी