Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव फ्लैट रहे। कल जिस भाव पर सोने का भाव बंद हुआ था, आज उसी रेट पर ज्वैलरी बाजार में दाम खुले। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,700 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,790 रुपये पर बंद हुआ और आज ये 51790 रुपये पर खुला। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 51,790 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,578 रुपये पर खुला। आज दाम में कोई बदलाव नहीं आया। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51583 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,440 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,843 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30297 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 66,682 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 66019 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 633 रुपये की तेजी आई।