Credit Cards

Gold Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आई मामूली तेजी, ज्वैलरी बाजार में आज ये रहा 24 से 18 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 6 September 2022: सोने-चांदी के रेट में तेजी का दौर चल रहा है। सोने के भाव में 95 रुपये की तेजी आई और ये 50,865 रुपये पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,865 रुपये परख खुला।

Gold Silver Price Today 6 September 2022: सोने-चांदी के रेट में तेजी का दौर चल रहा है। सोने के भाव में 95 रुपये की तेजी आई और ये 50,865 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का भाव 53,600 रुपये के पार चला गया। हालांकि, अगर एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में गिरावट आ सकती है। त्योहारों के समय में गोल्ड का रेट 46,000 रुपये के करीब आ सकता है।

त्योहारों में गिरेंगे सोने के रेट

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक साल के अंत तक स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 46,000 रुपये तक गिर सकता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं करने वाला है। उन्होंने कहा कि पहले रूस और यूक्रेन के वार के कारण सोने के कीमतों में तेजी आई लेकिन अब इसका असर गोल्ड की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है। अब जो मंदी की खबरें अमेरिका और यूरोपीय बाजारों से आ रही है, उसके लिए काफी हद तक देश तैयार हैं।


ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,865 रुपये परख खुला। सोने के भाव में 95 रुपये की तेजी आई। आज 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,661 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,592 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29,756 रुपये रहा।

IBJA का रेट

मेटल 6 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50865 50770 95
Gold 995 (23 कैरेट) 50661 50567 94
Gold 916 (22 कैरेट) 46592 46505 87
Gold 750 (18 कैरेट) 38149 38078 71
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29756 29701 55
Silver 999 53627 Rs/Kg 53363 Rs/Kg  264 Rs/Kg

Hot Stocks : 2-3 हफ्तों में मिल सकता है 17% तक रिटर्न, अगर इन शेयरों पर लगाएंगे दांव, एक्सपर्ट की है सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।