Credit Cards

Gold Silver Price: सोने के भाव में आई गिरावट, 52000 रुपये के नीचे आया 23 कैरेट गोल्ड का रेट

आज सोने के भाव में गिरावट आई। चांदी का भाव 631 रुपये गिरा। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज 52,061 रुपये पर खुला। आज सोने के भाव में 400 रुपये की गिरावट आई

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,061 रुपये पर बंद हुआ।

Gold Silver Price Today 16 August 2022: आज सोने के भाव में गिरावट आई। चांदी का भाव 631 रुपये गिरा। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज 52,061 रुपये पर खुला। आज सोने के भाव में 400 रुपये की गिरावट आई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में ये रहा दाम

सोने (Gold) और चांदी (Silver) में मंगलवार (16 अगस्त) को गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में सोना 764 रुपये गिरकर 52,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 1,592 रुपये टूटकर 58,277 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख की वजह से सोने के भाव एक दायरे में बने हुए हैं। उधर, डॉलर में कमजोरी ने सोने की कीमतों को गिरने से रोक रखा है।


ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 52,061 रुपये पर बंद हुआ। बीते हफ्ते शुक्रवार को भाव 52,461 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 400 रुपये की गिरावट आई। आज 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,853 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,688 रुपये रहा। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

IBJA पर रेट (शाम का रेट)

मेटल 16 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)  12 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52061 52461 -400
Gold 995 (23 कैरेट) 51853 52251 -398
Gold 916 (22 कैरेट) 47688 48054 -366
Gold 750 (18 कैरेट) 39046 39346 -300
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30456 30690 -234
Silver 999 57721 Rs/Kg 58352 Rs/Kg -631 Rs/Kg

 

क्या ये गोल्ड खरीदने का सही समय

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक सोने की कीमत 51,000 रुपये से 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकती है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो 56,500 रुपये से लेकर 58,500 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

HAL के शेयर 1 साल में 110% भागे, अभी भी इस पर एनालिस्ट का नजरिया है बुलिश, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।