Gold Silver Price Today 22nd November 2021: सोने के दाम में आज गिरावट नजर आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 286 रुपये सस्ता होकर 48949 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 262 रुपये गिरकर 44837 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 759 रुपये सस्ती होकर 65727 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव।
24 कैरेट सोने का भाव 48949 रुपये पर खुला। बीते, शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49235 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 286 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,753 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44837 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,712 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28635 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 65727 रुपये रहा। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 66486 रुपये रहा। आज चांदी का भाव 759 रुपये कम हुआ।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।